ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड कंपलेक्स के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर तेज धार हथियारों से परिवार के 4 सदस्यों में से 3 का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
इस दिल दहलाने वाली वारदात में संजय की पत्नी 45 वर्षीय सरिता 21 वर्षीय बेटी सांची और 16 साल के बेटे अर्जुन की मौत हो गई है। वहीं घर के मुखिया संजय अरोड़ा की गंभीर हालत के चलते पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी क्राइम विनीत कुमार ,डीएसपी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल, एसएचओ मनीमाजरा जसविंदर कौर समेत सीएफएसएल की टीम पहुंच, जहां से सीएफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सैंपल लिए हैं। पुलिस ने मामले में हत्या,आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


