सनसनीखेज मामला: चंड़ीगढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्ममता से हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड कंपलेक्स के एक ही परिवार के तीन सदस्यों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड कंपलेक्स के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर तेज धार हथियारों से परिवार के 4 सदस्यों में से 3 का  गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।

Murder

इस दिल दहलाने वाली वारदात में संजय की पत्नी 45 वर्षीय सरिता 21 वर्षीय बेटी सांची और 16 साल के बेटे अर्जुन की मौत हो गई है। वहीं घर के मुखिया संजय अरोड़ा की गंभीर हालत के चलते पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

murder

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी क्राइम विनीत कुमार ,डीएसपी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदेल, एसएचओ मनीमाजरा जसविंदर कौर समेत सीएफएसएल की टीम पहुंच, जहां से सीएफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सैंपल लिए हैं। पुलिस ने मामले में हत्या,आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *