नगर निगम ने काटे 25 डिफाल्टरों के कनेक्शन, डिफाल्टरों पर बकाया निगम का 14 करोड़ रुपए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: गृह मंत्री अनिल विज के एक्शन में आने के साथ ही अब उनके विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़: गृह मंत्री अनिल विज के एक्शन में आने के साथ ही अब उनके विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। सोनीपत नगर निगम प्रशासन ने अब सीवर और पानी के बकाया डिफाल्टरों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। यहां डिफाल्टरों पर निगम का करीब 14 करोड़ रुपए का बकाया है, जिसे वसूलने के लिए अब निगम अधिकारियों की तरफ से विभागीय कार्रवाई करने का मन बना लिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि एक लाख से ऊपर बिल नहीं भरने वाले डिफालटरों के 24 जनवरी के बाद बिल के पैसे जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे। सोनीपत में कनेक्शन काटने की शुरुआत करते हुए विभाग ने बस स्टैंड से लेकर मुरथल अड्डे तक करीब 25 डिफाल्टरों के कनेक्शन भी काट दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *