अमित शाह पर PK का निशाना, बोले परवाह नहीं तो लागू करें CAA-NRC की क्रोनोलॉजी

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: नागरिकता संशोधन एक्ट पर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीें ले रहा है। जिसको लेकर अब जनता दल JDU…

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: नागरिकता संशोधन एक्ट पर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीें ले रहा है। जिसको लेकर अब जनता दल JDU के उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी pk ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है, अमित शाह पर निशाना शाधते हुए प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट किया, अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि, अगर सच मेें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को CAA, NRC के विरोध की परवाह नहीं करते हैं तो  वह CAA और NRC लागू करके दिखाएं।

अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर  ने कहा कि, अमित शाह जी, अगर आप CAA और NRC का विरोध करने वालों की जरा भी फिक्र नहीं करते हैं तो फिर इस कानून को आगे क्यों नहीं बढ़ाते हैं।

लखनऊ में अमित शाह ने दी थी चुनौती

दरअसल, लखनऊ में एक जनसभा को संबोंधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि, विरोधी चाहे कितना भी प्रदर्शन करलें लेकिन यहा कानून लागू हो कर रहेगा। मोदी सरकार CAA पर पीछे नहीं हटेगी। जिसके जवाब में प्रशांत किशोर  ने उनपर हमला बोला बतादें कि,नागरिकता कानून आने के बाद से ही देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *