ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: इनेलो नेता अभय चौटाला ने सीआईडी विवाद को लेकर कहा कि, सीएम और विज के इस आपसी विवाद के कारण अधिकारियों पर गाज गिर रही है। अभय ने कहा कि सीआईडी चीफ की कोई गलती नहीं है, उन्हें सीएम ने रिपोर्ट देने से रोका होगा तो उन्होंने नहीं भेजी…अभय ने कहा कि, दोनों की आपसी लड़ाई के बीच अधिकारी पसोपेश में हैं कि आखिर वो किसका आदेश माने। अभय का कहना है कि अगर ये विवाद ऐसे ही चलता रहा तो फिर प्रदेश को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विधानसभा को बनाया डिपार्टमेंट
तो वहीं इनेलो नेता और विधायक अभय चौटाला ने विधानसभा के विशेष सत्र की अवधि के छोटे होने पर सरकार पर निशाना साधा है। अभय ने कहा कि, विधानसभा में उनकी तरफ से कई मुद्दे उठाए जाने थे, लेकिन सरकार ने कोई मौका नहीं दिया। राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए अभय ने कहा कि, देश में पहली दफा हुआ है कि, जब सदन में राज्यपाल का भी अभिभाषण पूरा नहीं हुआ…स्पीकर से चुटकी बजाते जिस तरह से विधेयक पास करवाए गए, ये दर्शाता है कि, विधानसभा आज के समय में सरकार ने डिपार्टमेंट बनाकर रख दिया है। अभय ने सरकार के अधिकारियों पर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है।

