ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: आयुष्मान योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के अब गोल्डन कार्ड बन रहे हैं। जिले में इस योजना का लाभ लेने वाले 3 लाख 16 हजार 232 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जायेंगे। अभी तक विभाग की तरफ से 61 हजार लाभार्थियों को ये गोल्डन कार्ड दिये जा चुके हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए सालाना स्वास्थ्य सुरक्षा कवर दिया जा रहा है।
10 करोड़ परिवारों का चयन
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन का शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिल सकेगा। आयुष्मान योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों का चयन 2011 की जनगणना के आधार पर किए जाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना में गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को इसमें जगह मिलेगी। योजना में आपका नाम है या नहीं यह आप Mera.pm.jay.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

