ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़:–भिवानी के पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। यहां विभाग के डायरेक्टर को चार्जशीट करने के विरोध में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर शांतमयी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, जब पशुपालक उनके यहां अपने पशुओं को लेकर पहुंचेंगे तभी तो डॉक्टर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी पशु को पकड़कर उसका कुत्रिम गर्भधारण नहीं करवा सकते। डॉक्टरों का कहना है कि अगर सरकार ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो वो बड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
तो वहीं विजिलेंस की टीम ने पलवल नगर परिषद में तैनात जेई को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई नगर परिषद में काम करने वाले ठेकेदार रोहतास से वार्ड नंबर 14 में रास्ते और नालियों के बिल पास करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। जिसे विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

