ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता और इनसो के राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, अब हरियाणा से बाहर दूसरे प्रदेशों में भी इनसो का विस्तार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि, 1 फरवरी से 1 मार्च तक इनसो सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, अगर जेजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता तो, विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं देते और पहली कलम से ही अपना वायदा भी पूरा कर लेते।

