ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर फर्कपुर थाने के लोकअप से फरार दो चोरों को सीआईए वन की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनो चोर सगे भाई हैं। थाने के लोकअप से फरार होने के बाद दोनों चोर भाइयों ने अपने एक रिश्तेदार से कुछ पैसे लिये और हरिद्वार में पहुंच गए। उन्होंने वहां खुद को तीर्थ यात्री बताया। पहले भी इन पर चोरी के चार मामले दर्ज है दोनो भाई एक साथ ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।सीआईए की टीम अब इन्हें अब कोर्ट में पेश करेगी।
23 घँटे के भीतर लोक अप से फरार चोर भाइयों को सीआईए वन को टीम ने गिरफ्तार किया। सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि, इमरान और साहिल दोनो सगे भाई है और चोरी के मामले में दोनो फ़र्क पुर थाने में बंद थे उन्हें रिकवरी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उसी दौरान देर रात लोक अप से फरार हो गए थे। दोनो को सीआईए वन की टीम ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।