ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के अभिभाषण के बाद हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरु किया जाएगा। साथ ही आज विधानसभा में प्रश्नकाल नहीं किया जाएगा। बतादें कि, अक्टूबर में नई सरकार बनने के बाद और विधानसभा गठित होने के बाद विधायकों को शपथ दिलाई गई थी और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था।
बतादें कि,आज होने वाले हरियाणा विधानसभा सत्र में 44 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार चुनकर आए हैं। विधानसभा पहुंचे है। बताया जा रहा है कि, 21 और 22 जनवरी को भी विधानसभा सत्र का होगा, जिसमें हरियाणा में पहली बार चुनकर आए विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि भाग लेंगे

