ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कृषि मंत्री जेपी दलाल का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टी के कारण जिन भी किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है।
जेपी दलाल ने कहा कि, किसानों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा जरुर मिलेगा। एसवाईएल पर बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि, हरियाणा ने कोर्ट में जोरशोर से इस मुद्दे को उठाया हुआ है, वक्त लग सकता है कि, लेकिन एसवाईएल का पानी हरियाणा को जरुर मिलेगा।

