ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा में एक नाबालिग का शव बरामद हुआ है। 12 साल के लड़के का मोजूखेड़ा गांव के पास से शव मिला है। नाबालिग के गले पर निशान भी पाए गए हैं, इसके साथ ही उसकी मुहं से झाग भी निकल रहे थे।
हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद जरूर किया, लेकिन शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामला की जांच करने में जुटी हुई है।

