ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आज एक गारंटी कार्ड जारी किया इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम गारंटी कार्ड में अपनी 10 गारंटी जारी करते है। इस कार्ड में की मुफ्त बस सवारी का वादा किया और महिलाओं की सुरक्षा के लिए “मुहल्ला मार्शलों” की तैनाती का वादा किया क्योंकि उन्होंने “गारंटी कार्ड” जारी करते हुए 10 वादों को सूचीबद्ध किया था
केजरीवाल ने गारंटी देते हुए वादा किया था
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कार्ड में गारंटी देते हुए वादा किया कि, दिल्ली की 200 इकाइयों तक मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की योजना जारी रखने और अगले पांच वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में दो करोड़ पौधे लगाने का आप वादा करती है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि,“मैं दिल्ली के लोगों को 10 गारंटी दे रहा हूं। यह घोषणा पत्र नहीं है। हम 7-10 दिनों में एक व्यापक घोषणा पत्र लॉन्च करेंगे। मेनिफेस्टो में छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों के लिए विशिष्ट चीजें होंगी। यह सभी के लिए होगा। गारंटी कार्ड भी 11,000 से अधिक बसों का वादा करता है और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लंबाई को 500 किमी से अधिक करने के लिए बढ़ाता है
कांग्रेस ने जारी की 54 उम्मीदवारों की लिस्ट
इससे पहले आज दिल्ली में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अपने 54 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी , कांग्रेस पार्टी ने फिलहाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। तो दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने पटपड़गंज से लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अलका लांबा को चांदनी चौक से चुना, जबकि कीर्ति आज़ाद की पत्नी पूनम आज़ाद संगम विहार से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान पडेगा।
वहीॆ बीजेपी ने भी पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी जिन उम्मीदवारों की सूची बीजेपी ने जारी की है, उनमें विजेंद्र गुप्ता और कपिल मिश्रा के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने जिन 57 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है उसमें 11 अनुसूचित जाति से आते हैं। इसके अलावा चार महिलाओं को भी बीजेपी ने अपनी किस्मत आजमाने के मौका दिया है।
बातादें कि, बीजेपी ने मौजूदा विधायकों विजेंद्र गुप्ता और ओपी शर्मा पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें बीजेपी का उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ पटपड़गंज से रवि नेगी को के टिकट दिया गया है।





