ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में गुंडागर्दी का राज बढ़ाता ही जा रहा है। अब गुरुग्राम में शिव सेना जिला अध्यक्ष ऋतुराज को जान से मारने की धमकी दी गई गई है।
दरअसल, ऋतुराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसके बाद से ही उनको धमकी भरे फोन शुरू हो गए। इसके अलावा अज्ञात ने फोन करके य़े भी कहा कि, अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। आपको बता देते हैं कि, ऋतुराज अपने विवादित बयानबाजी से हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं।

