निर्मला सीतारमण ने किया CAA पर सिंगर अदनान सामी का बचाव, एक्टर रजा मुराद को दिया करारा जवाब

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: –भाजपा के देशव्यापी जन जागरण अभियान में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगर अदनान सामी का बचाव…

ऑनलाइन डेस्क / लिविंग इंडिया न्यूज़: –भाजपा के देशव्यापी जन जागरण अभियान में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगर अदनान सामी का बचाव करते हुए और उनकी भारतीय नागरिकता पर बोलते हुए, निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन का हवाला दिया, है जो एक निवास परमिट पर दिल्ली में रह रही हैं। और अदनान सामी पर हो रही सारी आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि, देश में किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, 2016 से 2018 तक 400 अफगानी मुस्लिम और 1595 पाकिस्तानी प्रवासियों को नागरिकता दी गई थी। 2016 में इस दौरान अदनान सामी को भी नागरिकता दी गई थी, यह एक उदाहरण है। तस्लीमा नसरीन इसका एक और उदाहरण हैं। यह साबित करता है कि हमारे खिलाफ सभी आरोप गलत हैं।

रजा मुराद ने बोला था अदनान सामी पर हमला

बतादें कि, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रजा मुराद ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर पड़ा बयान दिया था, CAA पर बोलते हुए  रजा मुराद ने कहा था कि, अगर सिंगर अदनान सामी को देश की नागरिकता दे सकते हैं तो बाकी लोगों को भी क्यों नहीं दे सकते हैं। इस दौरान रजा ने कहा कि, ‘ये , CAA का कानून हमारे संविधान के विपरीत है, भारत सरकार को इस कानून को रोल बैक करना चाहिए, अगर भारत सरकार सिंगर अदनान सामी को देश की नागरिकता दे सकते हैं तो बाकी लोगों को भी क्यों नहीं दे सकते हैं। अदनान सामी के वालिद ने तो हमपर 1965 की जंग में बमबारी की थी, फिर भी उन्हें नागरिकता दे दी गई।

2016 में मिली थी नागरिकता

बतादें कि अदनान सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी, तो दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर अपना रिएक्शन देते हुए अदनान सामी ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय अब भी भारत की सिटिजनशिप के लिए अप्लाई कर सकता है। कानूनी तौर पर सभी का स्वागत है, मुस्लिम लोगों को अपने धर्म के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़नाएं नहीं झेलनी पड़ रही हैं क्योंकि वे वहां बहुसंख्यक हैं CAA उन धर्म के लोगों के लिए है जिन्हें धर्मशासित देशों में प्रताड़ित किया जा रहा है।

CAA पर बोले बॉलीवुड कई सितारे

वहीं इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA पर JNU में हुई हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर खुराना, राजकुमार राव और विक्की कौशल ने कहा था कि, JNU में जो हिंसा हुई उसके लिए वह दुखी हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और NRC को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है, बॉलीवुड के भी कई सितारे इस पर खुलकर अपना पक्ष रख रहे हैं।

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी CAA पर बोले

वहीं नागरिकता संशोधन कानून पर मचे घमासान के बीच भारत के  पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, नागरिकता संशोधन कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, जब संसद खराब कानून बनाती है, तो वह अदालतों में समाप्त हो जाता हैं और न्यायाधीश वही करते हैं जो सांसदों को करना चाहिए। एक अच्छा कानून तब बनता हैं जब संसद और विधानसभाओं को उस दिन के शासक के विचारों का समर्थन करने के लिए नहीं कहा जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *