BJP नेता अश्विनी चोपड़ा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी नेता और करनाल के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन हो गया। अश्विनी चौपड़ा फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी नेता और करनाल के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का निधन हो गया। अश्विनी चौपड़ा फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे, पिछले लंबे समय से उनका इलाज भी चल रहा था। चोपड़ा ने मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली।

बीमारी की वजह से चोपड़ा ने 2019 में चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया था। 2014 में करनाल सीट से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे थे। बीजेपी ने चोपड़ा को पैराशूट कैंडिडेट बनाकर दिल्ली से सीधे करनाल लोकसभा सीट पर भेजा था। हालांकि चौपड़ा के निधन के बाद बीजेपी में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *