ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर हरियाणवी गीत फिल्माया जा रहा है, ‘ये छोरा चिमनी आला’ नाम से गाना फिल्माया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग सिरसा में हुई है, इस फिल्म में मशहूर पंजाबी अभिनेता योगराज सिंह भी दिखेंगे। साथ ही अशोक तंवर के पारिवारिक सदस्य इस फिल्म में नज़र आएंगे। अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने सिरसा में अपने निवास पर प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी।
अवंतिका तंवर ने कहा की छोरा चिमनी वाला गाना तंवर परिवार को ही समर्पित है। इसकी पूरी शूटिंग सिरसा में हुई है और कई नए चेहरों को इस गाने में देखने को मिलेगा। अवंतिका तंवर ने कहा की 12 फरवरी को डॉ. अशोक तंवर के जन्मदिन पर ये गाना लांच होगा। वही रणजीति से जुड़े सवाल पर अवंतिका तंवर ने कहा की अशोक तंवर राजनीति से दूर नहीं हुए है। अवंतिका तंवर ने कहा की कुछ लोग सुनना चाहते है की हमने राजनीती छोड़ दी है लकिन हमने राजनीती नहीं छोड़ी है.

