ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी के बड़सी गांव में 22 साल के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। यहां एक पेड़ के पास युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही करीब 4 युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लड़कों के साथ उनके बेटे प्रमीत की कहासुनी हुई थी और वो उसे दो बार घर से बुलाकर लेकर गए थे। जिसके बाद वो वापिस घर नहीं लौटा और उसकी तलाश करने पर उसका शव पेड़ से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

