इस तारीख को रणजीत सिंह करेंगे लोगों की शिकायतों का समाधान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह 27 जनवरी को लघु सचिवालय के जिला सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह 27 जनवरी को लघु सचिवालय के जिला सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसमें रखी गई शिकायतों पर सुनवाई करेंगे।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और समिति के समक्ष रखी जाने वाली शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इन शिकायतों के समाधान के लिए वे संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उपायुक्त ने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्धारित तिथि व समय पर जन परिवाद समिति की बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *