हरियाणा : एक्शन मोड में खेल मंत्री संदीप सिंह, पिहोवा नगर पालिका के तीन अधिकारी सस्पेंड,

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:बीजेपी-जेजेपी सरकार के मंत्री एक्शन मोड में हैं,जनता की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ऑन द स्पॉट पर लिया जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:बीजेपी-जेजेपी सरकार के मंत्री एक्शन मोड में हैं,जनता की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ऑन द स्पॉट पर लिया जा रहा है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने अब पिहोवा नगर पालिका के सचिव, गुहला के जेई और एएतएम को सस्पेंड किया है। स्वच्छता जनता के कामों की अनदेखी करने पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने ये एक्शन लिया है।

खेल मंत्री की इस कार्रवाई से नगरपालिका सहित कई अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने मंत्री से शिकायत करते हुए कहा था कि अधिकारी और कर्मचारी सीटों से लापता रहते हैं। जिससे उनके काम लटके हुए हैं। वहीं पिछले दो महीने से मंत्री कस्बे को स्वच्छ बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर उन्होंने नवंबर महीने में नगरपालिका अधिकारियों और प्रशासन की बैठक ली थी। जिसमें साफ निर्देश दिए गए थे कि बाजार और वार्डों में गंदगी के ढेर नहीं लगने चाहिए। लेकिन सचिव नगर पालिका ने मंत्री के आदेशों की अनदेखी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *