ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:–ओडिशा के कटक में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया यहां पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए हैं, वहीं मौके पर राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। सुबह-सुबह सलगांव और नेरगुंडी स्टेशन के बीच यह घटना हुई।
40 यात्री घायल
बातादें कि, कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन की ओर मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि, 40 यात्री घायल हुए हैं साथ ही 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे का कारण भीषण कोहरा होना बताया जा रहा है।
हादसे में 8 कोचों को पहुंचा नुकसान
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन हादसे में पांच कोच पटरी से उतर गए हैं। साथ ही 8 कोचों को नुकसान पहुंचा है। जबकि 3 कोच ट्रैक से हल्की नीचे लुढ़क गए हैं।.

