ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार देर रात लोहड़ी के जश्न के दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। घटना गुरुग्राम के सेक्टर 40 की है जहां रात करीब 11 बजे लोग लोहड़ी के जश्न में सराबोर थे, तभी 5 अज्ञात युवकों ने फायरिंग की और फरार हो गए।
इस फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई. तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर कार्यक्रम में जबरदस्ती घुसे थे, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

