ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उकलाना की सब्जी रोड पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक एक करके अचानक बिजली के तीन खंभे सड़क पर गिर गए। जिसके बाद इलाका निवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है।
लोगों का आरोप है कि, यहां पर सड़क किनारे ठीक ढंग से बिजली के खंभे नहीं लगाए गए थे, ये पोल पिछले कई महीनों से टेढ़े हो रखे थे, लेकिन आज सुबह ये अचानक गिर गए। गनीमत ये रही कि किसी भी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

