ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महिला टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। महज 15 साल 285 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली शेफाली को भी टीम में जगह मिली है। इतना ही नहीं शेफाली को रविवार को बीसीसीआई ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के लिए सम्मानित भी किया।
शेफाली वर्मा कभी फटे ग्लवस और टूटे बैट से खेला करती थी। उसके पिता के पास अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए ग्लवस और बैट खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे, और ये बात करीब 3 साल पहले की है। लेकिन शेफाली की मेहनत और खेल के प्रति उसके विश्वास से आज उसके परिवार वाले ही नहीं बल्कि पूरा देश शेफाली पर नाज करता है। अब उम्मीद है इस इस महिला T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया भारत की झोली में इस खिताब को डलवाने में कामयाब होगी।

