ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा पुलिस की तरफ से लगातार नशे पर रोक लगाने के लिए कई अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन नशा तस्करों को किसी का भी खौफ नहीं है और लगातार वो नशे की सफ्लाई करते जा रहे हैं।
अब जींद के पास गांव झांझ कलां में स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गाड़ी सवार एक व्यक्ति को 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी गांव नशे की सप्लाई करने के लिए जींद की तरफ जा रहा था। आपको बता दें कि पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

