ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया म्यूज: जसोटन कार्यक्रम से घर लौट रहे बल्लभगढ़ से नगर निगम के भाजपा पार्षद कपिल डागर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना कल देर रात सेक्टर-3 पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर बताई जा रही है।
हालांकि पुलिस इस बात को लेकर आशंकित है कि यह घटना सेक्टर-3 में हुई है या नहीं। लेकिन पीड़ित पार्षद सेक्टर-3 में ही इस घटना का होना बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोलीबारी करने का मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं डागर की माने तो उन्हें नहीं पता कि उनकी गाड़ी पर और उनके ऊपर फायरिंग किसने की है। लेकिन इस फायरिंग में उनका बचाव जरूर हो गया। डागर की माने तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस ने भी घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


