अभय सिंह चौटाला ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- कभी भी हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इनेलो सबक लेते हुए अब लगातार फील्ड में कार्यकर्ताओं का मनोबल और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इनेलो सबक लेते हुए अब लगातार फील्ड में कार्यकर्ताओं का मनोबल और संगठन की मजबूती में जी जान से जुट गई है। इससे पहले इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी प्रदेश का दौरा कर कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती के लिए जान फूंक रहे हैं।
वहीं आज से पार्टी के सीनियर नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने सोनीपत से जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आगाज किया है। सोनीपत पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने कहा कि, जिला स्तरीय कार्यक्रम संगठन की मजबूती और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए इसके लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के बाद पूरे प्रदेश में
हलका स्तरीय कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई जाएगी।

अभय  सिंह चौटाला ने जमकर सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि नई सरकार को बने सिर्फ 2 महीने हुए हैं। अभी से जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। इतना ही नहीं इस सरकार के कामकाज पर खुद सरकार को जिन लोगों ने समर्थन किया वही सवाल खड़े कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, आप तो देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि कभी में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों वे मंत्रियों के बीच तालमेल नहीं है। व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *