ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 दिसंबर को गौसेवकों की तरफ से यहां दुग्ध पदार्थों में मिलावट का मामला सामने लाया गया था।
इस मामले में सेहत विभाग की तरफ से सैंपल भी लिए गए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज गौसेवकों ने अब इस मामले की सीएम विंडों में शिकायत भेज दी है। गौसेवकों ने जांच करने वाली टीम पर भी अब सवाल उठा दिये हैं। सीएम मनोहर लाल से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई है।

