कन्नौज: ट्रक की टक्कर से बस में लगी आग, 20 लोगों की मौत, घटना पर PM मोदी ने जताया दुख

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जीटी रोड हाइवे पर रात के वक्त एक भीषण हादसा हो गया। यहां हाइवे पर ट्रक और…

ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जीटी रोड हाइवे पर रात के वक्त एक भीषण हादसा हो गया। यहां हाइवे पर ट्रक और डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर हो गई,इस हादसे के बाद  बस में आग लग गई। जिसमें  20 लोगों की मौत हो गई।  वहीं, 21 लोग घायल  बताे जा रहै हैं। कहा जा रहा है कि, बस कन्नौज से जयपुर जा रही थी।

वहीं इस हादसे के बाद सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का घोषणा की है।तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर  ट्वीट कर कहा कि वह  इस हादसे पर दुख जताते हैं।

वहीं कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने इस हादसे के बाद कहा कि 25 यात्रियों को बचा लिया गया है।आईजी ने कहा कि 18 से 20 यात्री लापता हैं। हो सकता है कि उनकी मौत हो गई हो, लेकिन यह अभी निश्चित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *