हैदराबाद :CAA के खिलाफ AIMIM का हल्ला बोल, ओवैसी की अगुवाई में निकाली तिरंगा रैली

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जारी है, कांग्रेस सहित तमाम बड़ी पार्टीयां बीजेपी और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA का देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध जारी है, कांग्रेस सहित तमाम बड़ी पार्टीयां बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोल रही हैं। वहीं आज हैदराबाद में इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन यानी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने  नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ जनसभा को संबोधित किया,  इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

ओवैसी की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली

जनसभा को संबोधित करने के बाद हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई। साथ ही  जुमे की नमाज़ के दिन मुस्लिम संगठनों ने एक दिन का रोजा रख कर CAA और NRC का विरोध किया। वहीं कहा जा रहा है कि, यह लोग हर जुमे के दिन यहां जुटेंगे और CAA का विरोध करेंगे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *