हरियाणा में हुआ 90 करोड़ रुपए का धान घोटाला, कौन है जिम्मेदार, किस पर गिरेगी गाज ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में 90 करोड़ रुपए धान घोटाला हुआ है। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार में हुआ ये धान घोटाला अब कई सवाल खड़े…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा में 90 करोड़ रुपए धान घोटाला हुआ है। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार में हुआ ये धान घोटाला अब कई सवाल खड़े कर रहा है। सरकार जहां कल तक प्रदेश में किसी भी तरह के धान घोटाले के होने की बातों से इनकार कर रही थी, तो वहीं तीसरी बार वेरिफिकेशन में ये धान घोटाला उजागर हुआ है।  लिहाजा सरकार अब विरोधियों के निशाने पर तो आ ही गई है तो वहीं सरकार से अब इस घोटाले में शामिल घोटालेबाजों को बखसने के मुड में भी कतई नजर नहीं आ रही।

कौन है जिम्मेदार

मंडियों में पड़े धान की जब सरकारी खरीद हो रही थी, तो उस वक्त कुछ दिनों बाद ही खरीद बंद कर दी गई थी…तर्क था कि तय सीमा से ज्यादा धान की खरीद हुई है और अब सरकार खरीद नहीं कर पायेगी, हालांकि मंडियों में किसानों का धान तो वैसे ही पड़ा हुआ था। उसी वक्त से ये आरोप लगने लगा था कि धान खरीद में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। लेकिन सरकार तब मानने को राजी ही नहीं थी, कि उसके राज में कोई घोटाला हुआ है।

किस पर गिरेगी गाज ?

धान घोटाले को लेकर जो जांच हुई है, उसे लेकर विपक्ष अब भी खुश नहीं है। विपक्ष की तरफ से इस पूरे घोटाले की ज्यूडिशल जांच की मांग की जा रही है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा का कहना है कि, धान घोटाला ये घोटाला अबतक का सबसे बड़ा घोटाला है, जो सरकार की करनी और कथनी में फर्क को दिखा रहा है।

नमी के नाम पर घोटाला हुआ- अभय

तो वहीं धान घोटाले को लेकर अभय चौटाला ने भी सरकार को निशाने पर लिया है। अभय ने जब सरकार ने तीसरी बार वेरिफकेशन करने का फैसला लिया था, उस वक्त इसे लेकर बड़ा बयान दिया था। अभय चौटाला ने कहा था कि किसानों के साथ मंडी में अधिकारियों ने धान खरीद के दौरान नमी के नाम पर घोटाला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *