कनाडा ने माना मिसाइल से गिरा यूक्रेन का विमान, तो ईरान बोला क्या सबूत है ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका और ईरान में जारी घमासान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका और ईरान में जारी घमासान के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शंका जताई । इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये गलती से हुआ हो लेकिन ईरान के पास इसके सबूत नहीं है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों पर मिसाइल से किए गए हमलों के बाद ईरान अपने आप पर लगाम लगाए।

विमान हदसे पर अमेरिका और ईरान में रार

जानकारी के मुताबिक ईरान ने यूक्रेन के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मामले में जांच के लिए बोइंग से जांच में शामिल होने का आग्रह किया साथ ही कनाडा से दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के मामले से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए भी कहा है।

दुघर्टनाग्रस्त विमान की रिपोर्ट जारी

वहीं तेहरान में दुघर्टनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान की जांच की रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि विमान में पहले ही आग लग गई थी, और उसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना में कुल176 लोगों की मौत हुई है। मदद के लिए कोई रेडियो संदेश नहीं भेजा गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *