करनाल : कृषि पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, शोध संस्थाओं के 100 छात्र लेंगे हिस्सा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में विभिन्न शिक्षा संस्थाओं और कृषि वैज्ञानिकों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जहां पर जलवायु परिवर्तन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल में विभिन्न शिक्षा संस्थाओं और कृषि वैज्ञानिकों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जहां पर जलवायु परिवर्तन से फसलों पर पड़ने वालो प्रभावों को लेकर चर्चा की जा रही है। इस सेमिनार में उत्तर भारत के विभिन्न शोध संस्थाओं के करीब 100 छात्र हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है की जलवायु परिवर्तन से अन्य प्रभावों के अलावा जनवरी और फरवरी में गेहूं की फसल में पीला रतुआ रोग आने की संभावना रहती है। निम्न तापमान और उच्च आर्दता पीला रतुआ के स्पोर अंकुरण के लिए अनुकूल होता है। हाथ से छूने पर धारियों से फफूंद के बीजाणू पीले रंग की तरह हाथ में लगते हैं। फसल के इस रोग के चपेट में आने से पैदावार नष्ट हो जाती है। उत्तर भारत के पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में पीली रतुआ के प्रकोप से साल 2011 में करीब तीन लाख हेक्टेयर गेहूं के फसल का नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *