सोनीपत में BJP ने चलाया CAA पर जन जागरुकता अभियान, कांग्रेस पर बोला हमला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी की तरफ से अब जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत सोनीपत में बीजेपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी की तरफ से अब जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत सोनीपत में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। बीजेपी ने कांग्रेस पर CAA को लेकर देश के युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता यशवीर राघव का कहना है कि, कांग्रेस सीएए के विरोध करके महात्मा गांधी के विचारों की हत्या कर रही है।

राज्यसभा मैंबर ने CAA पर दिया बड़ा बयान 

तो वहीं जींद पहुंचे राज्यसभा मैंबर डीपी वत्स ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता को नहीं छीन रहा बल्कि ये प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता का अधिकार दिलाता है…उनका आरोप है कि, सीएए का विरोध करने वाला विपक्ष भ्रामक प्रचार करके अपनी सियासी रोटियों को सेंक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *