ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री गुरुग्राम में रियल स्टेट से जुड़े हितधारकों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि, गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने खेडक़ी दौला टोल प्लाजा को हटाया जाना तय हो चुका है और इसके स्थानांतरण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। टोल स्थानांतरित करने वाली एजेंसी ने टोल प्लाजा का निर्माण करने तथा इसे स्थानांतरित करने के लिए एक वर्ष का समय मांगा है।
