यमुनानगर : अंगीठी बनी काल, कोयले की अंगीठी जलाकर सोए दंपति की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्दी से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोने वाले दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। घटना यमुनानगर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्दी से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाकर सोने वाले दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। घटना यमुनानगर के कृष्णा कालोनी की है, जहां दोनों पति पत्नी का शव मिला है।

घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब ट्यूशन पढ़ने के लिए आए बच्चों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो सामने शव पड़े हुए थे, और बेडरुम में कोयले की अंगीठी जली हुई थी। पुलिस का मानना है कि दंपति की मौत अंगीठी जलाने की वजह से हुई है।बहरहार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *