दिल्ली: चुनाव की रणनीति पर 11 जनवरी को होगी कांग्रेस की बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद अब सभी पार्टीयां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके बाद अब सभी पार्टीयां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर 11 जनवरी को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी, बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होना बताया जा रहा है।

बतादें कांग्रेस के पास बीजेपी के खिलाफ नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी NRC का मुद्दा होगा, और आम आदमी पार्टी के खिलाफ पानी, सड़क और दिल्ली के विकास का मु्द्दा होगा,जिसको लेकर कांग्रेस दिल्ली में लोगों से वोट मांगेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *