वॉशिंग पाउडर का विज्ञापन करना अक्षय कुमार को पड़ा भारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक विज्ञापन के कारण कानूनी विवाद में फंस गए हैं अक्षय कुमार के खिलाफ मुंबई के वर्ली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक विज्ञापन के कारण कानूनी विवाद में फंस गए हैं अक्षय कुमार के खिलाफ मुंबई के वर्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, अक्षय कुमार  पर मराठा संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

दरअसल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक नामी ब्रैंड के वॉशिंग पाउडर का विज्ञापन किया था, जिसके बाद उऩपर  मराठा वॉरियर्स का मजाक उड़ाने के आरोप लग रहे हैं। इस विज्ञापन से नाराज लोगों ने अक्षय कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई है।

अक्षय ने मराठा संस्कृति का मजाक बनाया

शिकायत में कहा गया है कि, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मराठा संस्कृति का मजाक बनाया है, और इस कारण लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं।  साथ ही विज्ञापन को भी वाहियात बताया जा रहा है। वहीं अब देश में अलग-अलग हिस्सों से लोग अक्षय कुमार से माफी की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *