ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के मानेसर में स्थित NSG कैंप में ट्रेनिंग के दौरान घायल हुए कमांडों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीते दिन NSG कैंप में ट्रेनिंग के दौरान शहीद रुपेश का प्लेन से कूदते वक्त पैराशूट नहीं खुला और वो सीधे जमीन पर आकर सिर के बल गिर पड़े।
जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया और मानेसर के निजी अस्पताल में उन्होने दम तोड़ दिया। रुपेश कुमार 2016 से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
