ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिर वो समय आ ही गया जिसका देश को कई सालों से इंतजार था। जी हां, कोर्ट ने दोषियों को फांसी की सजा सुना दी है। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी।
दिल्ली में साल 2012 में हुए बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप केस में 4 दोषियों के खिलाफ कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया है। पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने के लिए निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है।

