ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU में हुई हिंसा पर देश में लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं इस बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी JNU में हुई हिंसा पर खुल कर अपनी बात रखी।
दीपिका पादुकोण बोली मुझे गर्व है
JNU पर बोलते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा कि,”मुझे गर्व है कि हम खुद की बात रखने से डरते नहीं हैं और हम इसके बारे में सोच रहे हैं,जिस तरह किसी भी मुद्दे के खिलाफ हम सड़कों पर उतरते हैं उस पर मुझे गर्व है। बता दें कि, देश में JNU के मुद्दों पर बॉलीवुड की कई हस्तियो ने अपनी बात सामने रख रही हैं। बॉलीवुड हस्तियों ने जेएनयू पर हुए हमले की निंदा की
दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
इससे पहले दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU में हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि, नकाब पहनकर जिन लोगों ने JNU यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा को अंजाम दिया था वह लोग अखिल भारतीय विद्या परिषद यानी ABVP और लेफ्ट के कार्यकर्ता ही थे

