बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी का बड़ा बयान, असदुद्दीन ओवैसी को बताया सर्कस का जोकर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:बीजेपी से सांसद अरविंद धर्मपुरी ने एक बार फिर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए बड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:बीजेपी से सांसद अरविंद धर्मपुरी ने एक बार फिर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

बीजेपी से सांसद ने कहा हैं कि, असदुद्दीन ओवैसी एक मसखरे की तरह दिखते हैं, जैसे जोकर सर्कस में दिखता हैं। इसलिए उनको उलटा लटका दिया जाएगा,सिर्फ यही नहीं बीजेपी सांसद ने कहा कि ओवैसी मुस्लिम वोटों के दलाल हैं। पहले असदुद्दीन ओवैसी को कांग्रेस पैसा देती थी, लेकिन अब उन्हें टीआरएस पैसा देता है।

RSS उनकी हत्या कराना चाहता है

इससे पहले बीजेपी सांसद ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि असदुद्दीन ओवैसी को उलटा लटकाएंगे,जिसके जवाब  में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS उनकी हत्या कराना चाहता है। इसके बाद काफी बवाल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *