ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU हिंसा के बाद राजनीति शुरू हो गई हैं, लगातार राजनीतिक पार्टियां इस पर अपना बयान दे रही हैं, वहीं अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस घटना पर बड़ा बयान दिया है।
JNU हिंसा, 26/11 मुंबई हमले जैसी
JNU हिंसा पर बोलते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जेएनयू हिंसा की तुलना 26/11 मुंबई हमले से करते हुए कहा कि, जो कुछ हुआ, वह कुछ ऐसा था जिसे हम 26/11 के बाद देख रहे हैं। सभी को पता होना चाहिए कि नकाब के पीछे कौन थे।
सोनिया गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना
वहीं JNU हिंसा पर बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा है कि आज देश में युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है, युवाओं की आवाज को दबाकर गुंडों द्वारा हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है।


