हिसार : बिजली मंत्री ने सुनी उपभोक्ताओं की समस्याएं, आसान विकल्प देकर भरवाएंगे बिल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हिसार और फतेहाबाद जिलों के ग्रामीणों की बिजली समस्याओं को सुना….इस दौरान उन्होंने कहा कि,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हिसार और फतेहाबाद जिलों के ग्रामीणों की बिजली समस्याओं को सुना….इस दौरान उन्होंने कहा कि, आसान विकल्पों के साथ लंबित बिजली बिलों का भुगतान करवाकर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

लाइन लॉस घटाकर बिजली दर को कम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार की दिशा में केवल आम उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों और संस्थानों को भी शामिल किया है। सरकारी विभागों की तरफ 1500 करोड़ रुपए का जो बकाया था, उसमें से लगभग 1150 करोड़ रुपए वसूल किया जा चुका है। महज 350 करोड़ रुपये शेष है, जिसे भी जल्द वसूल किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोगों को बिल भरने के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *