ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU में देर रात हुई हिंसा के बाद अब इस हिंसा के आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी पर लग रहे हैं, JNU जेएनयू छात्र संघ ने इस बात को लेकर दावा किया है, तो दूसरी तरफ एबीवीपी ने भी लेफ्ट विंग पर मारपीट करने का आरोप लगाया,
इस हमले में छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष सहित कई छात्र घायल हुए हैं,बतादें JNU में कई दिनों से फीस बढ़ोतरी को लेकर प्रोटेस्ट हो रहा था। इस घटना के बाद विश्वविद्यालयों के छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे, और कहा जा रह है कि, अब अध्यापक भी छात्र संघ के समर्थन में हैं।
JNU में देर रात हुई हिंसा का पता लगते ही मुंबई में कई सारे कॉलेजों के छात्र कई घंटे से गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जेएनयू हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रियंका गांधी ने की घायल छात्रों से मुलाकात
वहीं जेएनयू के घायल छात्रों से मुलाकात करने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें प्रियंका गांधी ने लिखा कि उनसे घायल छात्रों ने कहा कि,कैंपस के भीतर कुछ नकाबपोश हमलावरों छात्र घुसे और लाठी और अन्य हथियारों से हम पर हमला किया।




