ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे हमले के बाद पाकिस्तान के पेशावर में सिख युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है,
बताया जा रहा है कि एक अज्ञात शख्स ने सिख युवक की हत्या कर दी है। जिसका शव चमकानी पुलिस स्टेशन के पास से बरामद हुआ है, युवक की पहचान रवींद्र सिंह के रूप में हुई है। रवींद्र सिंह मलेशिया में रहता था और अपनी शादी के लिए पाकिस्तान के पेशावर शॉपिंग करने आया था।

