ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज रविवार को भारत बनाम श्रीलंका के बीच 22 महीने बाद टी-20 मुकाबला होने जा रहा है | मुलाबला शाम 7 बजे गुवाहटी में खेला जायेगा | तो वहीं श्रीलंका ने भारत के खिलाफ एक भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीती है | श्रीलंका को पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी | बात की जाए भारत की तो विंडीज के खिलाफ भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत हासिल की थी | तो जाहिर सी बात है श्रीलंकाई टीम के लिए यह सीरीज काफी मुश्किल रहेगी |
भारत और श्रीलंका के बीच तीनो मैचों की टी-20 सीरीज गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज खेला जायेगा | तो वहीं देखा जाए तो टीम इंडिया में थोड़ा बहुत बदलाव भी नजर आ रहा है | इस सीरीज में भारत के दो दिग्गज शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी कर रहे है | फिलहाल टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया है |
आपको बता दे टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज जीतकर नए साल का शानदार आगाज करना चाहेगी | भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट लगने के कारण टीम से बाहर थे | उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शतक जमाकर अपनी फिटनेस तो साबित कर दी लेकिन अब देखना ये होगा कि धवन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसी फॉर्म को जारी रख पाएंगे या नहीं | तो वहीं हिटमैन रोहित शर्मा इस समय फॉर्म में चल रहे है हालांकि उनको आराम दिया गया है | तो धवन के ऊपर रोहित शर्मा की जगह को कायम रखने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है |
दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को अपने आपको एक बार फिर साबित करने के लिए बेहतर मौका है | विंडीज के खिलाफ राहुल ने रोहित के साथ मिलकर टीम को मजबूत पकड़ दी थी | इस सीरीज में भी राहुल को धवन के साथ मिलकर एक बार फिर मजबूत शुरुआत देनी होगी | तभी तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए अपनी जगह पक्की कर पाएंगे |
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण चार महीने बाद मैदान में वापसी कर रहे है | बुमराह भारतीय टीम का एक अहम् हिस्सा हैं | इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर उन्हें सतर्कता के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है | इस सीरीज में मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है |





