ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएमओ के एक अधिकारी के बीच कई दिन से खींच तान चल रही है। ये खींच तान गृह मंत्री अनिल विज के विभागों में अधिकारियों के तबादलों को लेकर है।
इस मामले में बीते रोज ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ब्यान दिया है कि उनकी और अनिल विज की बातचीत हो चुकी है और सब सामान्य है। अब अनिल विज ने भी इस मामले में बड़ा ब्यान, दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा सीएम से कोई विवाद नहीं है, वो हमारे मुखिया हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी। विज ने साफ़ किया की उनकी तकरार ठीक काम ना करने वाले अधिकारियों से है।
