ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजस्थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल में अब-तक 110 बच्चों की मौत हो चुकी है, साथ ही इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यानी एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार को नोटिस भी जारी किया है। लेकिन अब 110 बच्चों की मौत के बाद राजस्थान में कांग्रेस के डिप्टी सीएम ने अपनी ही पार्टी के सीएम पर निशाना साधा है।
सचिन पायलट ने किया अस्पताल का दौरा
दरअसल डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कोटा के जेके लोन अस्पताल का दौरा किया,इस दौरान सचिन पायलट ने अपने ही सरकार के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें जिम्मेदारी तय करनी होगी। आगे बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा कि, पहले क्या हुआ इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, अब जिम्मेदारी हमारी है, वही राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मृत बच्चों के परिवार से भी मिले।
जाने क्यों हो रही हैं मौतें
जांच पैनल विशेषज्ञों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हाइपोथर्मिया यानी शरीर का तापमान असंतुलित हो जाना के कारण बच्चों की मौत हुई है, अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी इसकी वजह हो सकती है। बतादें हाइपोथर्मिया एक ऐसी आपात स्थिति होती है, जब शरीर का तापमान 95 एफ 35 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है वैसे शरीर का सामान्य तापमान 98.6 एफ 37 डिग्री सेल्सियस होता है।
सोनिया गांधी ने जताई नाराजगी
बतादें कि, जेके लोन अस्पताल में 107 बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी अपनी नाराजगी जताई है।




