ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद के विधायक दुडा राम ने आज महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला थाने में अधिकतर कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद दुड़ा राम ने मौके पर डीएसपी को महिला थाने में बुलाया और कमियों को दूर करने के बारे में कहा। थाने में एसएचओ एमएससी पर अन्य कई कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि आज उनके द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया था, इसमें कुछ कमियां मिली है। जिसको लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को जानकारी दी है। ताकि कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। दुडाराम ने कहा कि फतेहाबाद का एमएलए होने के नाते लोगों को जो भी परेशानी आएगी से दूर करने का प्रयास जारी रहेगा।

